
भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर भावुक हुए गौतम गंभीर... संजू सैमसन को गले लगाया
AajTak
संजू सैमसन की बेहतरीन इनिंग्स ने भारतीय टीम को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है, जहां उसका सामना इंग्लैंड से होना है. जीत के बाद संजू सैमसन और गौतम गंभीर के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिला.
भारतीय टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. 1 मार्च (रविवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सुपर-8 के आखिरी मुकाबले भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से पराजित किया. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 196 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.
अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 5 मार्च (गुरुवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा. वहीं पहला सेमीफाइनल 4 मार्च (बुधवार) को कोलकाता में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होना है. इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम की जीते हीरो सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन रहे. संजू ने सिर्फ 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल रहे. संजू को उनकी इस यादगार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर काफी भावुक नजर आए.
जीत के तुरंत बाद गौतम गंभीर ने विकेटकीपर बल्लेहाज संजू सैमसन को गले लगाया. ये पल काफी इमोशनल रहा और कैमरे में कैद हो गया. ड्रेसिंग रूम में भी जश्न का माहौल था और पूरी टीम इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाती दिखी.
देखा जाए तो भारतीय टीम छठी बार टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है. इससे पहले उसने 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में भी ये उपलब्धि हासिल की थी. 2007 और 2024 के संस्करण में तो भारतीय टीम खिताबी जीत भी हासिल करने में कामयाब रही थी.
अब भारतीय टीम इस बार भी खिताबी जीत से दो कदम दूर है. यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि सुपर-8 में हर मुकाबला 'करो या मरो' जैसा था. भारत की इस जीत ने करोड़ों फैन्स को खुश होने का मौका दिया...

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












