
संजू सैमसन ने जीत के बाद फेंका हेलमेट... याद आ गए IPL के आवेश खान, क्या ICC लेगी एक्शन?
AajTak
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज पर यादगार जीत के बाद हेलमेट फेंककर इमोशनल जश्न मनयाा. अब इस तरह से जश्न मनाने के चलते संजू सैमसन को आईसीसी की नाराजगी भी झैेलनी पड़ सकती है. सजू के इस जश्न ने आवेश खान की याद दिला दी.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 स्टेज का मुकाबला खेला गया. 1 मार्च (रविवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की. भारतीय टीम को इस मुकाबले में जीत के लिए 196 रनों का टारहगेट मिला था. संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने इस टारगेट को चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.
इस जीत के लिए के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में एंट्री ले ली. वहीं वेस्टइंडीज नॉकआउट हो गया. सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना 5 मार्च (गुरुवार) को इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. जबकि पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टक्कर 4 मार्च (बुधवार) को कोलकाता में होनी है.
भारतीय टीम के लिए संजू सैसमन ने 12 चौके और चार छक्के की मदद से 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली. संजू ने जैसे ही वेस्टइंडीज के खिलाफ विनिंग चौका लगाया, वो काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने पहले अपना हेलमेट हवा में उछाल दिया और फिर दोनों हाथ आसमान की ओर उठाकर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया. यह पल उनके संघर्ष और दबाव को दर्शा रहा था, लेकिन यही जश्न अब उनके लिए मुश्किल भी खड़ी कर सकता है.
संजू पर क्या आईसीसी लेगी एक्शन? हेलमेट फेंककर जश्न मनाना संजू सैमसन के लिए भारी भी पड़ सकता है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) संजू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर सकती है. दरअसल आईसीसी का कोड ऑफ कंडक्ट खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर काफी सख्त है. नियमों के तहत मैदान पर हेलमेट या बल्ला फेंकना अनुचित आचरण की श्रेणी में आ सकता है. ऐसे मामलों में खिलाड़ी पर मैच फीस का जुर्माना, डिमेरिट प्वाइंट्स या निलंबन तक की कार्रवाई हो सकती है.
आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट का उद्देश्य सिर्फ अनुशासन लागू करना नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों, अंपायरों और मैदान पर मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है. हेलमेट या बल्ला फेंकने से अनजाने में किसी को चोट लग सकती है. यही वजह है कि क्रिकेट जैसे खेल में संयम को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी जाती है.

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












