
स्पीड अलर्ट! 175.16 की रफ्तार से ईडन में कीवियों पर टूट पड़ेंगे मार्करम, सेमीफाइनल में विस्फोटक ओपनिंग तय
AajTak
पिछली बार की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने जा रही है और इस मुकाबले से पहले सबसे बड़ी चर्चा कप्तान एडेन मार्करम की विस्फोटक शुरुआत की है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने ओपनर की भूमिका निभाते हुए कम से कम 100 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में 175.16 का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट दर्ज किया है.
पिछली बार की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. अब तक टी20 वर्ल्ड कप में अफ्रीकी टीम ने हर बार कीवियों को मात (5-0) दी है... लेकिन इस सेमीफाइनल से पहले चर्चा सिर्फ रणनीति या संयोजन की नहीं, बल्कि कप्तान एडेन मार्करम की रफ्तार की भी है.
टी20 क्रिकेट में अब सिर्फ रन बनाना काफी नहीं, शुरुआत में रफ्तार देना अनिवार्य हो गया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप इसी बदलते दौर की सबसे बड़ी मिसाल बनकर सामने आया है और इस बदलाव के केंद्र में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम हैं. कम से कम 100 गेंदें खेलने वाले नियमित ओपनरों में उनका स्ट्राइक रेट 175.16 है, जो इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ है. यह सिर्फ तेजी का आंकड़ा नहीं, बल्कि उनके बदले हुए रोल और सोच की कहानी भी है.
पावरप्ले: जहां मैच की दिशा तय होती है
मार्करम पहले मध्यक्रम (नंबर 3 या 4) में उतरकर पारी को स्थिरता देने वाले बल्लेबाज माने जाते थे. टेस्ट क्रिकेट की तकनीक, संतुलन और लंबी पारी खेलने की क्षमता उनकी पहचान रही है. लेकिन विश्व कप 2026 में उन्होंने नई गेंद से ही मुकाबले की लय तय करने की जिम्मेदारी उठाई.
पहले छह ओवर- जहां फील्डिंग प्रतिबंध बल्लेबाज के पक्ष में होता है...मार्करम ने इसे मौके में बदला. ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर कवर ड्राइव, शॉर्ट गेंद पर पुल और स्पिनरों के खिलाफ पैरों का सधा इस्तेमाल- इन सबने विरोधी कप्तानों की योजनाएं बिगाड़ीं. फर्क साफ है- पहले वह गेंदबाज को परखते थे, अब उस पर दबाव बनाते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026: 100+ गेंद खेलने वाले नियमित ओपनर

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












