
21 साल की उम्र, पाकिस्तान का स्टार… और होली का रंग, 39 साल बाद भी चर्चा में वो मोमेंट
AajTak
होली के रंगों में डूबी 1987 की याद... उस समय 21 साल के वसीम अकरम भारत दौरे पर पाकिस्तान टीम के साथ बेंगलुरु पहुंचे थे और पूल में होली खेलते नजर आए.
होली का मौसम लौट आया है और एक ऐसा थ्रोबैक मोमेंट सामने है जो क्रिकेट फैन्स के दिलों को हिला देगा. साल 1987 का भारत दौरा... जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम बेंगलुरु में खेल रही थी, केवल मैचों की नहीं, बल्कि- रंग, मस्ती की भी कहानी लेकर आया. इसी दौरे की एक यादगार तस्वीर में नजर आते हैं 21 साल के वसीम अकरम.
तस्वीर में अकरम होली के रंगों में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर रंग की झलक और हल्की मुस्कान उस पुराने समय की मासूमियत और खुशी की याद दिलाती है. इसे सबसे पहले स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौतम भिमानी ने शेयर किया था. उन्होंने लिखा था, 'मेरी पसंदीदा क्रिकेटिंग होली की याद - भारतीय और पाकिस्तानी टीमों ने @TajWestEnd (बेंगलुरु) के पूल में होली खेली.'
My favourite cricketing #Holi memory! The Indian and Pakistani teams playing Holi in the pool of @TajWestEnd Also the first time I met @wasimakramlive #INDvsENG #indvpak #HappyHoli pic.twitter.com/waXU7DjrIO
लोगों ने इस तस्वीर को प्यार से देखा, लेकिन मजेदार मोड़ तब आया जब अकरम की पत्नी शनायरा अकरम ने फोटो पर कमेंट किया. उन्होंने लिखा था, 'आज जब मैंने ट्विटर खोला तो मैंने अपने पति की अंडरवियर में एक फोटो देखी. क्या यह नॉर्मल है?
वास्तव में तस्वीर में अकरम शॉर्ट्स में थे, लेकिन उनके चेहरे पर झलकती खुशी और क्रिकेट की सच्ची दोस्ती की कहानी साफ दिखती है. वसीम अकरम ने खुद इस फोटो को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'हैप्पी होली! क्या दिन था वो – भारत का 87 दौरा.'
Opened Twitter today and the first thing I saw was a pic of my husband in his underwear!? Is that Normal? 😳🤷🏻♀️

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












