
नेट प्रैक्टिस के दौरान अचानक डांस करने लगे एमएस धोनी... VIDEO हुआ वायरल
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी का बतौर प्लेयर इंडियन प्रीमियर लीग में ये आखिरी सीजन हो सकता है. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंगस पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है. धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को काफी साल पहले अलविदा कह चुके हैं.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद सिंह धोनी एक बार फिर नए जोश के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन के लिए तैयारियों में जुटे हैं. पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविवार को आईपीएल 2026 से पहले अपना प्री-सीजन कैम्प आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया. टीम के खिलाड़ी नवलूर स्थित अपने हाई परफॉर्मेंस सेंटर में सहायक कोच श्रीधरन श्रीराम और राजीव कुमार की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें महेंद्र सिंह धोनी नेट्स में जमकर अभ्यास करते दिख रहे हैं. खास बात यह रही कि एक मौके पर गेंद छोड़ने के बाद वह मजेदार अंदाज में डांस करते नजर आए, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया.
एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की. 2022 सीजन से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी, इसके बाद रवींद्र जडेजा को कमान को सौंपी गई, लेकिन टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने दोबारा धोनी को कमान सौंप दी. बाद में 2024 सीजन से पहले धोनी ने नेतृत्व की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को दे दी. हालांकि गायकवाड़ की कप्तानी में टीम अब तक खिताब नहीं जीत पाई है.
इस बार सीएसके ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी अपने साथ जोड़ा है. सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल 2026 ऑक्शन (अबू धाबी) के बाद कहा था, 'हम जानते थे कि किसी समय हम एमएस आगे बढ़ेंगे. संजू अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और वह उस भूमिका को अच्छी तरह निभा सकते हैं. कभी-कभी आपको पुरानी सोच से आगे बढ़कर बदलाव करना पड़ता है.'
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा और फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की तैयारियां जोरों पर हैं और फैन्स को एक.बार फिर धोनी के जादू का इंतजार है.
चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन (राजस्थान से ट्रेड), अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जकारी फाउलकेस.

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












