संजू सैमसन के 'स्पेशल 97' के आगे वेस्टइंडीज धड़ाम, टीम इंडिया ने रिकॉर्ड रनचेज कर कोलकाता में लगाई कीर्तिमानों की झड़ी
AajTak
भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत ने 196 रन का टारगेट हासिल कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. जो भारत का टी20 में रिकॉर्ड रनचेज रहा. इसके साथ ही अब सेमीफाइनल की सारी तस्वीर भी साफ हो गई है.
भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ 5 मार्च को मुंबई में होगा. वहीं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत 4 मार्च को कोलकाता में होगी. वैसे भारत ने कोलकाता में जो जीत दर्ज की, उसके सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. सैमसन की 97* रन की विस्फोटक पारी मैच का टर्निंग पॉइंट बनी.
𝗧𝗵𝗲 𝘁𝗶𝘁𝗹𝗲 𝗱𝗲𝗳𝗲𝗻𝗰𝗲 𝗰𝗼𝗻𝘁𝗶𝗻𝘂𝗲𝘀 🇮🇳#TeamIndia are semi-finals bound in the #T20WorldCup 👏 Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/45sjJydel9
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने ने वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में रनचेज को 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.
सैमसन का क्लास, दबाव में मैच फिनिश भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन ठोक दिए. उनकी पारी में आक्रामकता और नियंत्रण का बेहतरीन संतुलन दिखा. उन्होंने न सिर्फ रनगति बनाए रखी बल्कि अंत तक टिककर मैच खत्म किया. सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने दो कैच भी लपके.
ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर भारत का ‘परफेक्ट रिकॉर्ड’कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की यह लगातार पांचवीं जीत है. यहां भारत अब तक विंडीज से कभी नहीं हारा. यह किसी एक वेन्यू पर बिना हार के विपक्षी टीम पर सबसे ज्यादा जीतों की सूची में शामिल हो गया.