संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से क्यों बाहर थे? गौतम गंभीर ने कर दिया खुलासा
AajTak
संजू सैमसन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचाया. लंबे समय तक प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने पर सवाल उठे तो कोच गौतम गंभीर ने खुलासा किया कि खराब फॉर्म और दबाव से बाहर निकालने के लिए उन्हें जानबूझकर ब्रेक दिया गया था.
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में संजू सैमसन ने वह पारी खेली, जिसका इंतजार टीम मैनेजमेंट लंबे समय से कर रहा था.उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 97 रन ठोकते हुए भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई.
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट भी पक्का कर लिया.यह टूर्नामेंट में उनका सिर्फ तीसरा मैच था. ग्रुप स्टेज में उन्हें केवल एक मौका मिला था, जबकि बाकी समय वह बेंच पर ही बैठे रहे.यह भी पढ़ें: संजू सैमसन के 'स्पेशल 97' के आगे वेस्टइंडीज धड़ाम, टीम इंडिया ने रिकॉर्ड रनचेज कर कोलकाता में लगाई कीर्तिमानों की झड़ी
📸📸 A memorable night at Eden Gardens 🥳#TeamIndia register their highest successful chase in ICC Men's T20 World Cups ✅ Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/lEpN4LIWXU
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत का 196 का रनचेज सबसे बड़ा चेज रहा, जहां भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. जो भारत का टी20 विश्व कप में रिकॉर्ड रनचेज रहा. अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ 5 मार्च को मुंबई में होगा. वहीं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत 4 मार्च को कोलकाता में होगी.
क्यों नहीं मिल रहा था संजू को मौका? कोच गंभीर ने बताया हेड कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद साफ किया कि यह फैसला प्रदर्शन से ज्यादा मानसिक तैयारी से जुड़ा था. उनके मुताबिक न्यूजीलैंड के खिलाफ कठिन टी20 सीरीज के बाद सैमसन दबाव में थे. गंभीर ने कहा-कभी-कभी खिलाड़ी को ब्रेक देना जरूरी होता है. आप उसे प्रेशर वाली स्थिति से बाहर निकालना चाहते हैं, ताकि वह सही समय पर टीम के काम आ सके. टीम मैनेजमेंट को भरोसा था कि मौका मिलने पर सैमसन बड़ा योगदान देंगे, और उन्होंने वही किया.
न्यूजीलैंड सीरीज बना टर्निंग पॉइंट न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सैमसन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. जहां उनके स्कोर 10, 6, 0, 24 और 6 थे. यही वह दौर था, जब टीम ने उन्हें मानसिक रीसेट देने का फैसला किया.

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












