
T20 Team India: रोहित-राहुल-कोहली की टी-20 टीम में जगह नहीं? पूर्व सेलेक्टर बोले- अब कड़ा फैसला...
AajTak
क्या सीनियर खिलाड़ियों की अप्रोच मौजूदा टी-20 क्रिकेट के हिसाब से सही नहीं है? पूर्व सेलेक्टर सबा करीम ने कुछ ऐसे सवाल खड़े किए हैं, जिन्होंने नई बहस छेड़ दी है.
टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया की अप्रोच क्या होगी? क्या टीम इंडिया अपने सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने का रिस्क उठा सकती है? पूर्व नेशनल सेलेक्टर सबा करीम के एक बयान ने इस बहस को हवा दे दी है. सबा करीम का कहना है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जब वापस आएंगे, तो वह सीधा प्लेइंग-11 में आ जाएंगे. लेकिन इतना अनुभव होने के बाद भी अब तीनों को अपने गेम के अप्रोच को बदलना चाहिए.
पूर्व सेलेक्टर ने कहा कि अगर उनकी बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठते हैं, तो उन्हें इसका जवाब देना होगा. अगर ऐसा नहीं हो पाता है, तो टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स को सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर सख्त लहज़े में बात करनी होगी. हमें उम्मीद है कि सीनियर खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट के हिसाब से खुद में बदलाव करेंगे.
युवा टीम इंडिया ने की थी तूफानी शुरुआत आपको बता दें कि हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज़ में भारत की तरफ से ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ ने ओपनिंग की थी. आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ में भी यही दोनों ओपन कर सकते हैं.
हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ में अगर रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली उपलब्ध रहते हैं. तो रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ही ओपन करने उतर सकती है, जो लंबे वक्त से ओपनिंग कर रही है. ईशान-ऋतुराज ने जिस तरह अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ में धुआंधार शुरुआत की थी, उसने नई टीम इंडिया की अप्रोच को सभी के सामने रखा. ऐसे में माना जा रहा है कि लंबी रणनीति के तहत टीम इंडिया की अप्रोच यही होगी.
दूसरी ओर अगर केएल राहुल-रोहित शर्मा की बात करें तो एंकर रोल निभाने के चक्कर में कई बार ओपनिंग में टीम इंडिया की शुरुआत स्लो होती है, जिसपर कई बार सवाल भी खड़े हुए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










