
T20 वर्ल्ड कप का एंथम जारी, देखें कोहली और पोलार्ड का अवतार
AajTak
टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में शुरू होगा. फाइनल 14 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा. बॉलीवुड के संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी के संगीत निर्देशन में तैयार एनिमिनेटेड फिल्म में दुनिया भर में टी20 के युवा प्रशंसकों तथा खेल के कुछ नामी दिग्गजों को शामिल किया गया है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप का ऑफिशियल एंथम तथा प्रचार अभियान से जुड़ी फिल्म भी जारी की. इसमें भारतीय दिग्गज विराट कोहली और वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड सहित कुछ खिलाड़ियों के अवतार दिखाई देंगे. There’s somethin’ happenin’ in the air yo 🎼 Drop everything else. The #T20WorldCup anthem is here 💥#LiveTheGame pic.twitter.com/eczg0WfKwD

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










