
Swiggy डिलीवरी बॉय के बगल से गुजर गई इतनी बड़ी हस्ती, इग्नोर करके चलता बना और फिर...
AajTak
इस स्विगी डिलीवरी बॉय ने जो प्रतिक्रिया दी, वो लोगों को खूब पसंद आई. 23 सेकंड के एक वीडियो में स्विगी डिलीवरी बॉय को एक बिल्डिंग में खाना डिलवरी करने के लिए एंटर होते देखा जा सकता है. तभी एक्ट्रेस तापसी पन्नू आ जाती है.
सोशल मीडिया पर स्विगी डिलीवरी बॉय की खूब तारीफ हो रही है. उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी नजर आ रही हैं. वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है. अक्सर लोग बड़े स्टार्स को देख सेल्फी लेने के लिए भागते हैं. या उन्हें देखने के लिए भीड़ लगा देते हैं. लेकिन इस स्विगी डिलीवरी बॉय ने जो प्रतिक्रिया दी. उसने लोगों का दिल जीत लिया है. 23 सेकंड के एक वीडियो में स्विगी डिलीवरी बॉय को एक बिल्डिंग में खाना डिलवरी करने के लिए एंटर होते देखा जा सकता है.
गेट के बाहर स्टार्स की तस्वीरें लेने वाले पापराजी खड़े थे. ये लोग चिल्ला चिल्लाकर डिलवरी बॉय को कहते हैं कि फ्रेम से बाहर हो जाओ. शख्स उनकी आवाजों से कन्फ्यूज हो जाता है. और वो गेट के बाहर खड़े पापराजी को देखने लगता है. वीडियो में सुना जा सकता है, जब तापसी पन्नू बिल्डिंग से बाहर आती हैं, तो पापराजी उनकी तस्वीर लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं. तभी वहां स्विगी डिलीवरी बॉय खड़ा होता है. पापराजी बोलते हैं, 'हट, साइड हट ना...' वहीं तापसी पन्नू को चश्मा और काले रंग की ड्रेस में देखा जा सकता है. जब वो वहां से निकलती हैं, तो पास खड़ा स्विगी डिलीवरी एजेंट कोई प्रतिक्रिया नहीं देता.
इसके बाद पापराजी एक्ट्रेस से शादी की पार्टी मांगने लगते हैं. उन्होंने हाल में ही लंबे वक्त से बॉयफ्रेंड रहे मैथियास बोए से उदयपुर में शादी की थी. वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स स्विगी एजेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं. क्योंकि वो बॉलीवुड स्टार को देख रुका नहीं बल्कि अपना काम करता रहा. एक यूजर ने कहा, 'अरे स्विगी, यह डिलीवरी पार्टनर अपनी डेडिकेशन के लिए इन्सेंटिव डिजर्व करता है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जीवन में अपनी समस्याओं को ऐसे नजरअंदाज करें जैसे इस स्विगी डिलीवरी मैन ने मीडिया के चिल्लाने और तापसी पन्नू को किया.' वहीं तीसरा यूजर लिखता है, 'डेडिकेशन के लिए उसका वेतन बढ़ाने का वक्त आ गया है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










