
Surya Grahan 2025: 21 या 22 सितंबर, कब है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें- भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं
AajTak
Surya Grahan 2025: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा. भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 11 बजे से शुरू हो जाएगा और इसका समापन देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर होगा.
Surya Grahan 2025 Date: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है. यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो कि भारत में दृश्यामान नहीं होगा. इस बार का सूर्य ग्रहण बहुत ही खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन सर्वपितृ अमावस्या का संयोग भी बनने वाला है. और इसके ठीक अगले दिन यानी 22 सितंबर को शारदीय नवरात्र भी शुरू हो रहे हैं. खगोलविदों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य की दृष्टि पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाती है.
सूर्य ग्रहण की अवधि (Surya Grahan 2025 Timings)
भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात लगभग 11 बजे शुरू होगा और इसका समापन देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर होगा. यानी इसकी कुल अवधि 4 घंटे से ज्यादा की होगी.
कहां-कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण (When And Where To watch Surya Grahan)
21 सितंबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यामान नहीं होगा. बल्कि, यह ग्रहण न्यूजीलैंड, अंटाकर्टिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में, अफ्रीका विश्व के अलग अलग हिस्सों में नजर आने वाला है.
क्या भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा (Sutak kaal in India or not)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












