
Surya Grahan 2025: मेष राशि के लिए सूर्य ग्रहण लाएगा अच्छे दिन, अगले कुछ महीने होगा लाभ
AajTak
Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण बहुत ही अद्भुत घटना मानी जाती है. सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य की रोशनी आंशिक रूप या पूर्णरूप से छिप जाती है. इससे पृथ्वी पर एक छाया बनती है, जो पूर्ण, आंशिक या वलयाकार ग्रहण के रूप में दिखाई देती है.
Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो कि भारत में दृश्यमान नहीं होगा. ये ग्रहण बुध की राशि कन्या और देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण घटना माना जाता है जिसका प्रभाव सीधे सीधे देश-दुनिया और मानव जीवन पर भी पड़ता है. लेकिन, 21 सितंबर को लगने जा रहे सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा जिसमें से आज हम आपको मेष राशि के बारे में बताएंगे. तो चलिए अब जानते हैं कि मेष राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का कैसा प्रभाव रहने वाला है.
करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ
ज्योतिर्विदों के मुताबिक, आगामी सूर्य ग्रहण आर्थिक और करियर दृष्टि से मेष राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी माना जा रहा है. नौकरी में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट का मौका मिल सकता है. करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी. व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफा कमाने वाला है- जहां अटका पैसा था, वहां से राहत मिलने के योग हैं. अगर आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ग्रहण के बाद का समय आपके लिए खासतौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है.
शत्रुओं से मिलेगा छुटकारा
मेष राशि वालों को इस दौरान शत्रुओं से छुटकारा मिलने की संभावना है. विरोधी या शत्रु की ताकत कम होती नजर आएगी. जिन लोगों से मतभेद या तनाव चल रहा था, उनसे भी छुटकारा मिल जाएगा. आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आप अपने काम में बिना किसी डर के आगे बढ़ पाएंगे.
उत्तम है ये समय

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










