
Superhero है 4 महीने का ये बच्चा! पहले बवंडर ले उड़ा, फिर पेड़ पर जीवित मिला
AajTak
US tornado superhero baby: बच्चे की मां ने कहा कि पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई थी, सब अचानक से हुआ. वो अपने एक साल के बड़े बेटे को लेकर शेल्टर की तरफ भागीं. वहीं उनका छोटा बेटा कहीं नहीं मिल रहा था.
इस चार महीने के बच्चे के साथ जो हुआ, उसे जानकर लोग उसकी तुलना सुपरहीरो से कर रहे हैं. कहानी की शुरुआत एक जानलेवा बवंडर के साथ हुई. करीब एक हफ्ते पहले की बात है. जोर जोर से सायरन बजने लगे. तब जाकर लोगों को खराब मौसम के कारण आने वाले खतरे का पता चला. अमेरिका के टेनेसी में क्लार्क्सविले की रहने वाली 22 साल की सिडनी मूरे इस बच्चे की मां हैं. बवंडर के कारण उनके घर (मोबाइल होम) की छत उड़ गई. उनका छोटा बेटा लॉर्ड तब पालने में सो रहा था. उसे भी तूफान अपने साथ उड़ाकर ले गया.
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, मूरे ने कहा कि पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई थी, सब अचानक से हुआ. वो अपने एक साल के बड़े बेटे प्रिंसटन को लेकर शेल्टर की तरफ भागीं. जबकि उनके 39 साल के बॉयफ्रेंड और इन बच्चों के पिता अरामिस यंगब्लड लॉर्ड को बचाने के लिए गए. लेकिन वो अपने पालने में नहीं था. लगातार आते बवंडर और तूफान के कारण चलती तेज हवाएं उसे अपने साथ ले गईं. मूरे के घर की दीवारें उनके सामने जमीन पर पड़ी थीं. तेज तूफान के साथ बारिश भी शुरू हो गई. मलबे में तब्दील अपने घर से एक साल के बेटे को गोद में लिए मूरे सुरक्षित स्थान की तरफ भागीं.
दूसरी तरफ उनके बॉयफ्रेंड अरामिस करीब 10 मिनट तक चार महीने के लॉर्ड को तलाशते रहे. बाद में पता चला कि लॉर्ड अपने घर से करीब 30 फीट दूर एक पेड़ पर है. वो रो रहा था. वहीं ये पेड़ तूफान के कारण जड़ से उखकर जमीन पर गिर गया था. मूरे कहती हैं, 'ये किसी फिल्मी सीन जैसा था. मुझे याद है जब अरामिस बारिश में भीगते हुए लॉर्ड को अपनी गोद में ला रहे थे. उनके कपड़े फट गए थे.' लॉर्ड के चेहरे पर चोट के निशान थे. मदद के लिए इस परिवार को एक मील से ज्यादा की यात्रा करनी पड़ी. तभी वहां रेस्क्यू के लिए टीम और एक एंबुलेंस आई. लॉर्ड के शरीर पर मिट्टी थी. वो सांस तो ले रहा था लेकिन एकदम शांत हो गया था. डॉक्टरों ने उसकी जांच की. फिर उसे उसकी मां की गोद में सौंप दिया. डॉक्टरों ने कहा कि लॉर्ड एकदम स्वस्थ्य है. इस नॉर्थ टेनेसी शहर में 45 साल से रहने वाले क्लार्क्सविले के निवासी ब्रायंट ने कहा, 'वहां बहुत तबाही हुई और यह एक चमत्कार है कि लोग जितने गंभीर रूप से घायल हो सकते थे, उतने नहीं हुए.' सिडनी मूरे की बहन कैटलिन मूरे ने इस परिवार की मदद के लिए गोफंडमी पर पेज बनाया है. ताकि लोग डोनेशन दे सकें. उनका कहना है कि लॉर्ड का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










