
Stock Market 27 February: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों फिसले; 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स
ABP News
शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 27 फरवरी की शुरुआत निगेटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए...
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 27 फरवरी की शुरुआत निगेटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 28.13 अंक या 0.03 प्रतिशत फिसल गया. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 82,220.48 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी 50 36.70 अंक या 0.14 फीसदी फिसलकर 25,459.85 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:24 बजे तक, सेंसेक्स 253 अंक की गिरावट के साथ 81,994 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 83 अंक फिसल गई थी और 25,412 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर













