
HDFC बैंक के शेयरों में हलचल, शुरुआती कारोबार में आई 7 परसेंट की बड़ी गिरावट; चेयरमैन ने दिया इस्तीफा
ABP News
HDFC Bank Share: HDFC बैंक के शेयर आज शुरुआती कारोबार में 7 परसेंट तक लुढ़क गए. बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे की खबर से शेयरों में हलचल है.
HDFC Bank Share: HDFC बैंक के शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में बैंक के शेयर 7 परसेंट तक लुढ़क गए. दरअसल, बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार, 18 मार्च को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे दिया. उन्होंने 'नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों' (Personal Values and Ethics) का हवाला देते हुए अपने पद छोड़ा. उनका कहना है कि पिछले दो सालों में उन्होंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाएं और कामकाज के तरीके देखे हैं, जो उनके सिद्धांतों के अनुरुप नहीं है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके इस्तीफे की कोई और बड़ी वजह नहीं है. कारोबार शुरू होने के कुछ देर बाद शेयर 8.66 परसेंट तक टूटकर 770 के लेवल पर आ गया, जो इसका नया 52- वीक लो है.
HDFC बैंक के शेयरों में आज आई इस गिरावट के चलते निवेशकों को लगभग 1.03 लाख करोड़ का तगड़ा नुकसान हुआ है. साथ ही निफ्टी बैंक इंडेक्स पर भी भारी दबाव देखा जा रहा है. फिलहाल बैंक ने अपने पूर्व CEO केकी मिस्त्री को तीन महीने के लिए अपना अंतरिम चेयरमैन नियुक्त कर लिया है.
चेयरमैन के इस्तीफे की खबर पर बैंक ने सफाई देते हुउ कहा कि चेयरमैन और बोर्ड के बीच मतभेद की वजह नैतिक मूल्यों को लेकर नहीं रही, बल्कि कामकाज के तरीके और निर्णयों को लागू करने के तरीकों को लेकर थी. बैंक ने मैनेजमेंट और सीईओ के बीच 'पावर स्ट्रगल' की खबरों का खंडन किया है.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












