
मिडिल ईस्ट तनाव भी नहीं रोक पा रहा भारतीय बाजार की रफ्तार, इन वजहों से रॉकेट की तरह भाग रहा शेयर मार्केट; जानें डिटेल
ABP News
शेयर बाजार में 18 मार्च को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है. मिडिल ईस्ट में पैदा हुए हालातों के बीच भारतीय बाजार में रिकवरी दिख रही है. आइए जानते हैं, आखिर इस तेजी के पीछे की वजह क्या है?
Indian Stock Market Rally Reasons: भारतीय घरेलू बाजार में बुधवार, 18 मार्च को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 में जोरदार तेजी है.
दोपहर करीब 12:50 बजे सेंसेक्स करीब 679 अंक उछलकर 76,750 के लेवल तो वहीं, निफ्टी 50 203 अंक की तेजी के साथ 23,785 अंक पर ट्रेड कर रही थी. मिडिल ईस्ट में पैदा हुए हालातों के बीच भारतीय बाजार में रिकवरी दिख रही है. आइए जानते हैं, आखिर इस तेजी के पीछे की वजह क्या है?
आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार को मिला सहारा
शेयर बाजार में आई इस तेजी के पीछे आईटी सेक्टर की अहम भूमिका रही. पिछले कुछ दिनों से गिरावट झेल रहे इन शेयरों में निवेशकों ने आज जमकर खरीदारी की हैं. इसी का असर रहा कि निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी तक चढ़ गया. साथ ही लगातार 6 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला भी थम गया.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












