
Stock Market 10 February: शेयर मार्केट की मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 84,237 के पार, निफ्टी में भी उछाल
ABP News
शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन 10 फरवरी वाले कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन मंगलवार, 10 फरवरी वाले कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 144.25 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,210.00 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 55.35 अंक या 0.21 फीसदी उछलकर 25,922.65 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 193 अंक की तेजी के साथ 84,259 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 61 अंक उछलकर 25,929 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर













