
नीता अंबानी को मिला KISS ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड, शिक्षा से लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित पैसे नहीं हैं? फिर भी शुरू करें ये काम, YouTube और Affiliate Marketing से होगी कमाई...
ABP News
नीता अंबानी को स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और खेल प्रोत्साहन के क्षेत्र में सामाजिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें KISS ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है.
रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी को बीते सोमवार (16 मार्च) कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) परिसर में प्रतिष्ठित KISS ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया.
श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहन मुनासिंघे ने KIIT, KISS और KIMS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत की उपस्थिति में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया. उन्हें यह पुरस्कार शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण और खेल प्रोत्साहन के क्षेत्र में सामाजिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए दिया गया. KISS दुनिया का सबसे बड़ा आदिवासी विश्वविद्यालय है, जहां लगभग 80,000 आदिवासी बच्चों को किंडरगार्टन से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक निःशुल्क शिक्षा, आवास और समग्र विकास की सुविधा प्रदान की जाती है.
पुरस्कार को स्वीकार करते हुए नीता अंबानी ने अपने संबोधन में कहा, ''जो कुछ हमारे बेटे कर सकते हैं, वही हमारी बेटियां भी कर सकती हैं, बेटों और बेटियों में कोई अंतर नहीं है.'' उन्होंने आगे कहा, ''हमेशा याद रखें कि आज आप जहां हैं, वह आपकी शुरुआत है, मंजिल नहीं. आप कितनी दूर तक जाएंगे, यह आपके सपनों, आपकी मेहनत और आगे बढ़ते रहने के साहस से तय होगा.''
उन्होंने आदिवासी बच्चों पर विश्वास जताते हुए कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि भारत का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है.'' इसी के साथ उन्होंने अपना यह पुरस्कार रिलायंस फाउंडेशन की अपनी पूरी टीम को समर्पित कर दिया. समारोह के दौरान उन्होंने KIIT और KISS जैसे संस्थानों को 'शिक्षा का आधुनिक मंदिर' भी कहा.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












