
युद्ध की आग ने बढ़ाई रेस्टुरेंट के किचन की तपिश, छंटनी का मंडराया खतरा, सैलरी पर संकट
ABP News
सरकार की ओर से एलपीजी उपलब्धता सुधारने के आश्वासन के बावजूद रेस्टोरेंट और कैटरिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्हें कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही है.
LPG Crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक संकट की स्थिति पैदा कर दी है, जिसका असर अब इंडिया के फूड सर्विस सेक्टर पर साफ दिखाई देने लगा है. इसकी मुख्य वजह Liquefied Petroleum Gas (एलपीजी) की भारी कमी है. Strait of Hormuz का रास्ता बाधित होने के कारण भारत में एलपीजी संकट लगातार गहराने का खतरा बढ़ गया है. यदि यह युद्ध लंबा खिंचता है, तो छंटनी, वेतन कटौती और कारोबार पर गंभीर असर पड़ सकता है.
कितना बड़ा संकट?
सरकार की ओर से एलपीजी उपलब्धता सुधारने के आश्वासन के बावजूद रेस्टोरेंट और कैटरिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्हें कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही है.
इसके चलते उनके लिए अपने ऑपरेशंस जारी रखना बेहद मुश्किल होता जा रहा है. कई कारोबारियों का कहना है कि स्थिति अनिश्चित है और यह साफ नहीं है कि हालात कब सामान्य होंगे.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












