
शहर की भागदौड़ छोड़िए, गांव में ही हो जाएगी लाखों की कमाई; इन बिजनेस आइडिया से लोग बन रहे मालामाल
ABP News
जिस तेजी से समय बदल रहा है, ऐसे में जरूरी नहीं है कि अच्छी कमाई के लिए शहरों की ओर ही रूख किया जाए. क्योंकि आज कई लोग गांव में रहकर ही अपना बिजनेस खड़ा कर रहे हैं और लाखों रुपये कमा रहे हैं...
Village Business Ideas: जिस तेजी से समय बदल रहा है, ऐसे में जरूरी नहीं है कि अच्छी कमाई के लिए शहरों की ओर ही रूख किया जाए. क्योंकि आज कई लोग गांव में रहकर ही अपना बिजनेस खड़ा कर रहे हैं और हर महीने एक अच्छी इनकम भी कमा रहे हैं. बदलती टेक्नोलॉजी और शिक्षा की पहुंच ने गांवों के लिए स्वरोजगार के माध्यम से बेहतर कमाई का रास्ता खोला है.
अगर आप भी गांव में रहते हुए कुछ खुद का शुरू करना चाहते हैं, तो आपके पास कई बढ़िया विकल्प मौजूद हैं. डेयरी फार्मिंग, मशरूम की खेती जैसे काम कम पैसों में शुरू करके धीरे-धीरे बड़े स्तर तक पहुंच सकते हैं. आइए जानते हैं, इन बिजनेस आइडिया के बारे में...
डेयरी का काम बन सकता है बढ़िया कमाई का जरिया
अक्सर देखा जाता है कि गांव में लोग पशुपालन करते है. ताकि खुद की जरूरतों को पूरा किया जा सके. हालांकि, यह एक बढ़िया बिजनेस आइडिया बनने की ताकत रखता है. अगर आप 4-5 अच्छी दूध देने वाली गाय या भैंस से शुरुआत करें, तो धीरे-धीरे यह काम अच्छा चल सकता है.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












