
Sri Lanka Players Accident: इस हालत में घर पहुंचे वे दो श्रीलंकाई खिलाड़ी, जो फील्डिंग के दौरान टकराकर चोटिल हुए थे
AajTak
भारतीय टीम के खिलाफ तिरुवनंतपुरम वनडे मैच में श्रीलंका के दो खिलाड़ी आपस में टकरा गए थे. जेफरी वेंडरसे से टकराने के बाद अशेन बंडारा को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया. अब ये दोनों प्लेयर अपने घर पहुंच गए हैं. इन दोनों की एयरपोर्ट से एक तस्वीर सामने आई है...
Sri Lanka Players Accident: भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच खेले गए तिरुवनंतपुरम वनडे मैच में एक बड़ा हादसा हुआ था. फील्डिंग के दौरान चौका रोकने के चक्कर में बाउंड्री पर श्रीलंका के दो खिलाड़ी जेफरी वेंडरसे और अशेन बंडारा आपस में टकरा गए थे. इस टक्कर के दौरान अशेन बंडारा के घुटने में काफी चोट लग गई और उन्हें मैदान से स्ट्रेचर पर लादकर बाहर ले जाया गया.
इस मैच में भारतीय टीम ने 317 रनों से जीत दर्ज की थी. इसी के साथ टीम इंडिया ने श्रीलंका को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप भी किया था. इस हार के बाद श्रीलंकाई टीम अपने घर पहुंच गई है. ऐसे में फैन्स के मन में यह सवाल जरूर होगा कि उन दोनों खिलाड़ियों की हालत कैसी है, जो फील्डिंग के दौरान टकराए थे.
दोनों खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर देखा गया
बता दें कि दोनों प्लेयर जेफरी वेंडरसे और अशेन बंडारा की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. उन दोनों के हाथों में बैसाखी (crutches) थी. उनके पैर में पट्टा भी बंधा हुआ था. यानी साफ है कि उनके पैर में चोट लगी है. हालांकि अबतक साफ नहीं हो सका है कि उनको कोई फ्रैक्चर है या नहीं. वह कब तक मैदान में लौट सकेंगे, इसकी पुष्टि भी नहीं हुई है.
Welcome back & Get well soon champs 🙂 #INDVSL pic.twitter.com/ZJQdEzcfP0
दरअसल, जेफरी वेंडरसे और अशेन बंडारा के बीच यह टकराव भारतीय पारी के दौरान 43वें ओवर की पांचवीं बॉल पर हुआ था. विराट कोहली ने गेंद को स्क्वॉयर लेग एरिया में पुल किया. गेंद को पकड़ने के लिए डीप स्क्वायर लेग (जेफरी वेंडरसे) और डीप मिड विकेट (अशेन बंडारा) के फील्डर दौड़ लगाते हैं. इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो जाती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









