
South Africa vs England T20 Womens World Cup: साउथ अफ्रीकी टीम वर्ल्ड कप फाइनल में, महिलाओं ने वो कर दिखाया जो पुरुष भी न कर सके
AajTak
साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री कर ली है. उसने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 6 रनों हराया है. साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली बार आईसीसी के किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है. साउथ अफ्रीका की पुरुष टीम भी ऐसा नहीं कर सकी है...
South Africa vs England T20 Womens World Cup: साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. टीम ने वो उपलब्धि हासिल की है, जो अब तक पुरुष टीम भी इतिहास में कभी हासिल नहीं कर सकी है. साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार आईसीसी के किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है.
दरअसल, इस समय साउथ अफ्रीका में ही महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. इसके दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड को 6 रनों से हारकर फाइनल में एंट्री कर ली है. अब खिताबी मुकाबले में रविवार (26 फरवरी) को साउथ अफ्रीका की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी.
वर्ल्ड कप में चौकर्स रही अफ्रीकी टीम
बता दें कि साउथ अफ्रीका की पुरुष टीम इतिहास में कभी भी वनडे या टी20 किसी भी वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंची है. पुरुष टीम को वर्ल्ड कप में चौकर्स बोला जाता है. वह कई बार सेमीफाइनल तक पहुंची, लेकिन इससे आगे नहीं बढ़ सकी. मगर इस बार महिला टीम ने इतिहास रच दिया है.
South Africa triumphed in a stunning finish at Newlands! The second semi-final was a thriller 🔥 📝: https://t.co/UK4bVZVXBk#ENGvSA | #T20WorldCup | #TurnItUp pic.twitter.com/4OG9KFqlvE
इस तरह सेमीफाइनल में इंग्लैंड को पटका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.











