
Snowfall Updates: दिसंबर में चांदी से चमकने वाले उत्तराखंड के पहाड़ों पर क्यों नहीं हो रही बर्फबारी? जानें वजह
AajTak
पिछले कई सालों को देखें तो दिसंबर में अभी तक कई बार उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो जाती थी लेकिन साल 2022 के नवंबर और दिसंबर महीने में अभी तक बर्फबारी नाममात्र की ही देखने को मिली है. ऐसे में इस बार राज्य की पहाड़ियों पर मनाया जाने वाला क्रिसमस का जश्न फीका पड़ सकता है.
दिसंबर महीना ख़त्म होने को है, लेकिन अभी तक उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है. पिछले कई वर्षों में ये पहली बार है जब इस तरह का मौसम उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है. सबसे बड़ा नुकसान बागवानी और खेती के किसानों को उठाना पड़ रहा है. इतना ही नहीं ग्लेशियरों को बर्फ न मिलने और ऐसे में उनके रिचार्ज न होने से आने वाले समय में नदियों में भी एक जल संकट की पूरी संभावना है.
टूरिस्ट इंडस्ट्री को नुकसान
पिछले कई वर्षों को देखें तो नवंबर से दिसंबर में अभी तक कई बार उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो जाती थी लेकिन साल 2022 के नवंबर और दिसंबर महीने में अभी तक बर्फबारी नाममात्र की ही देखने को मिली है. ऐसे में हर बार की तरह राज्य में बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर मनाया जाने वाला क्रिसमस का जश्न फीका पड़ सकता है. इस बदलाव के कारण टूरिस्ट इंडस्ट्री पहाड़ों की धूप से पर्यटकों को लुभाने की कोशिश कर रही है.
बर्फबारी नहीं होने से कई नुकसान
उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह का मानना है कि अभी आने वाले कुछ दिनों तक भी बर्फबारी का कोई अलर्ट उत्तराखंड में नहीं है. इसकी वजह से सबसे बड़ा नुकसान हिमालय के ग्लेशियरों की सेहत पर पड़ रहा है, क्योंकि बर्फबारी नहीं होने से हिमालय के ग्लेशियर को पर्याप्त बर्फ नहीं मिल पा रही है. वहीं, बर्फबारी कम होने से किसानों की फसलें खासकर बागवानी करने वाले किसान और खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
उत्तराखंड के पहाड़ों पर क्यों नहीं हो रही बर्फबारी?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










