
SIP या शेयर बाजार? सही में पैसा कमाना है... तो जानिए नए निवेशक के लिए क्या बेहतर विकल्प?
AajTak
Best Wealth Creation Formula: वेल्थ क्रिएशन के लिए शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड दो रास्ते हैं, और दोनों रास्ते एक ही मंज़िल तक ले जाते हैं. लेकिन तरीका और रिस्क दोनों अलग हैं.
आज के दौर में बहुत ऐसे लोग मिल जाते हैं, जो सलाह देते हैं कि थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाकर शेयर बाजार में लगाया करो. कुछ लोग सलाह देते हैं कि SIP क्यों नहीं करते, यानी म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने की बात. अब यहीं से एक नए निवेशक के लिए कंफ्यूजन शुरू होता है. उसके दिमाग में सवाल घूमने लगता है, 'मुझे सीधे शेयर बाजार में निवेश करना चाहिए या म्यूचुअल फंड में SIP शुरू करूं?'
अगर आप भी शेयर बाजार (Stock Market) या म्यूचुअल फंड (Mutual) में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो जान लीजिए आपको किधर निवेश का पहला कदम रखना चाहिए. एक उदाहरण से समझाने की कोशिश करते हैं, 'जब आप पहली बार बाइक सीखने के लिए निकलते हैं तो क्या सोचते हैं, सीधे हाईवे पर चलाऊं या फिर पहले अपने आसपास की गलियों में प्रैक्ट्रिस कर लूं.' वैसे तो नए चालक के दोनों जगहों पर खतरा है, लेकिन हाईवे पर ज्यादा खतरा हो सकता है, गली के मुकाबले. ठीक इसी तरह वेल्थ क्रिएशन को लेकर भी रिस्क है.
सच यह है कि वेल्थ क्रिएशन के लिए शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड दो रास्ते हैं, और दोनों रास्ते एक ही मंज़िल तक ले जाते हैं. लेकिन तरीका और रिस्क दोनों अलग हैं. आप ये कह सकते हैं कि शेयर बाजार हाईवे है, जहां बाइक सीखना थोड़ा ज्यादा जोखिम भरा होता है.
शेयर बाजार में क्यों ज्यादा रिस्क?
क्योंकि शेयर बाजार यानी डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट में आप किसी कंपनी के शेयर खुद खरीदते हैं. उदाहरण के लिए आपको लगता है कि टाटा मोटर्स कंपनी सही है, ग्रो कर रही है, फिर आप सीधे इसके शेयर खरीद सकते हैं. लेकिन केवल शेयर खरीदने से मुनाफा नहीं हो जाता, जब शेयर के भाव बढ़ेंगे, तभी कमाई मुमकिन है, और शेयर की कीमत तभी बढ़ेगी जब कंपनी का बिजनेस बढ़ेगा.
यानी शेयर में निवेश के लिए कंपनी का कारोबार, बैलेंस शीट और सेक्टर ट्रेंड्स की समझ होनी जरूरी है. अगर आप सही कंपनी में निवेश करेंगे तो शानदार रिटर्न निकाल सकते हैं. लेकिन गलत कंपनी पर दांव लगाने से नुकसान उठाना पड़ जाता है, निवेश की राशि भी डूब सकती है. यानी शेयर बाजार हाईवे की तरह है, तेज चलेंगे तो जल्दी पहुंचेंगे, लेकिन एक्सीडेंट का खतरा ज्यादा रहता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











