
Singer KK Death: देखो-देखो, जोश ऑफ इंडिया... 1999 वर्ल्ड कप का ये सॉन्ग आपको याद है?
AajTak
इंग्लैंड में आयोजित 1999 वर्ल्ड कप में मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई वाली टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह सुपर-6 स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई. उस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम चैम्पियन रही थी.
मशहूर सिंगर केके का मंगलवार को कोलकाता में निधन हो गया. केके एक लाइव कॉन्सर्ट करने गए थे, जहां कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी और वो गिर गए. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. केके के असामयिक निधन से पूरे बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है और फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
केक का रहा क्रिकेट से गहरा नाता
केके का क्रिकेट से भी गहरा नाता रहा है. दरअसल देखो-देखो, देखो-देखो जोश ऑफ इंडिया... ये गीत 1999 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान खूब चला था. इसमें अजहर, गांगुली, द्रविड़ सब दिखे थे. इस ऑफिशियल सॉन्ग को आवाज देने के लिए सिंगर्स की कमी नहीं थी, लेकिन एक जोश से भरे आवाज की जरूरत थी. ये जोश भरी आवाज केके में थी और उन्होंने देश के लिए गाया भी.
दिल्ली में जन्मे कृष्ण कुमार कुन्नत (KK) के बारे में कहा जाता है कि 1999 वर्ल्ड कप के दौरान वो अपने करियर को लेकर संघर्ष कर रहे थे. कुमार सानू, उदित नारायण, अभिजीत, सुखविंदर सिंह जैसे गायकों के बीच अपनी जगह बनाना केके के लिए बड़ी चुनौती थी. हालांकि विज्ञापन, सीरियल और दूसरी भाषाओ की फिल्मों में आवाज देकर धीरे-धीरे अपनी पहचान बना ली.
उनकी किस्मत का सितारा तब बुलंद हुआ जब बॉलीवुड का वो एवर ग्रीन गाना गाने को मिला जो आज भी सुपर हिट है. वो गाना था, तड़प-तड़पकर.... (हम दिल दे चुके सनम). लेकिन ये सब इतनी आसनी से नहीं हुआ. इसके पीछे उनका जज्बा और जोश था. शायद यही वजह होगी, जिससे उन्हें वर्ल्ड कप के गीत 'देखो-देखो, जोश ऑफ इंडिया...' को आवाज देना का मौका मिला.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










