
Shukra Rashi Parivartan 2021: साल के अंत में वक्री शुक्र ने किया धनु राशि में गोचर, इन 8 राशियों की चमक जाएगी किस्मत
AajTak
Vakri shukra ka gochar 2021: नये साल 2022 के आगमन से पहले सौंदर्य, धन और समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह ने अपनी वक्री स्थिति में धनु राशि में गोचर कर लिया है. ज्योतिष के अनुसार साल 2021 का ये अंतिम गोचर सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में शुभ और अशुभ प्रभाव डालेगा. 8 राशियों के जातकों के जीवन में शुक्र की ये चाल शुभ रहने वाली है. जानें आपकी राशि इस सूची में शामिल है या नहीं?
Shukra Vakri Transit: शुक्र को भोर का तारा के नाम से भी जाना जाता है. इस ग्रह की कुंडली में शुभ स्थिति जातक के जीवन में सौंदर्य, धन लाभ और समृद्धि लाती है, वहीं अशुभ स्थिति से शारीरिक देखरेख में कमी, विवाह में असफलता और खराब व्यवहार का सामना करना पड़ता है. ऐसे में साल 2021 के समाप्त होने से दो दिन पहले शुक्र ग्रह ने आज 30 दिसंबर, 2021 को अपनी वक्री अवस्था में सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर धनु राशि में गोचर कर लिया है. उल्टी गति से शुक्र का धनु राशि में प्रवेश सभी 12 राशियों के जीवन को प्राभावित करेगा. ज्योतिष के अनुसार 8 राशियों को इस गोचर से फायदा होने वाला है, वहीं 4 राशियों के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












