
Flushing garlic down the toilet: टॉयलेट में लहसुन की कली क्यों डालते हैं लोग? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!
AajTak
आजकल टॉयलेट में लहसुन की कली डालने का चलन काफी बढ़ गया है, लोग इसे कीड़े भगाने, बैक्टीरिया खत्म करने और पीले दाग साफ करने का आसान तरीका मानते हैं. लेकिन क्या यह वाकई काम करता है या आपके पाइप जाम कर सकता है? जानिए इस देसी नुस्खे की पूरी सच्चाई और इसके नुकसान.
Flushing garlic down the toilet: आमतौर पर घरों में लोग किसी भी समस्या पर पहले घरेलू उपाय ही करके देखते हैं, उसके बाद ही कोई दूसरा रास्ता अपनाते हैं. उन्हीं में से एक है शौचालय में लहसुन डालकर बहाना. कई घरों में लोग टॉयलेट में लहसुन की कली डालकर फ्लश कर देते हैं. यह आदत अचानक नहीं बनती, बल्कि अक्सर किसी की सलाह, कीड़े-मकोड़ों की परेशानी या टॉयलेट से आने वाली बदबू के कारण शुरू होती है.
इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि लहसुन सस्ता, आसानी से मिलने वाला और तेज गंध वाला होता है, ऐसे में लोगों को लगता है कि यह टॉयलेट से आने वाली बदबू को कम कर सकता है और कीड़ों को भी दूर कर सकता है.
लोगों का मानना है कि लहसुन से आने वाली तेज गंध की वजह से कीड़े टॉयलेट के आसपास से भाग जाएंगे. कॉकरोच,चूहे और ड्रेन से निकलने वाले कीड़े लहसुन डालने से पास नहीं आते.कुछ घरों में इसे फ्लश करने से पहले कूट दिया जाता है,ताकि उसकी स्मेल ज्यादा फैले. लोगों को लगता है कि पाइपों में लहसुन की महक रहने से कीड़े दूर रहते हैं.
रात में टॉयलेट का यूज अक्सर कम किया जाता है और इसलिए लोग सोने से पहले टॉयलेट की बदबू खत्म करने के लिए उसमें एक कली डालकर छोड़ देते हैं. लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जिससे बैक्टीरिया की वजह से आने वाली हल्की बदबू कुछ हद तक कम हो सकती है. लेकिन यह परफ्यूम जैसी खुशबू नहीं देता, लेकिन गंदी गंध को थोड़ा दबा देता है.
कुछ लोग लहसुन को कूटकर गर्म पानी में उबालते हैं और उस पानी को टॉयलेट में डाल देते हैं. इससे सीट पर हल्के पीले दाग, जमी हुई गंदगी थोड़ी नरम हो जाती है, जिससे सुबह ब्रश से साफ करना आसान लगता है.
कभी-कभार एक कली डालने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होता, लेकिन रोज-रोज ऐसा करने से कुछ नुकसान जरूर हो सकते हैं.जिनकी वजह से प्लंबर भी इसे रोजाना करने की सलाह नहीं देते है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










