
Shikhar Dhawan-Ayesha Mukherjee: शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से तलाक को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया कब करेंगे दोबारा शादी?
AajTak
टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन का साल 2021 में आयशा मुखर्जी के साथ तलाक हो गया था. अब धवन ने कहा कि शादी टूटने के लिए वो ही जिम्मेदार हैं और उन्हें इस फील्ड का पूरी तरह अंदाजा नहीं था. 37 साल के धवन इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) की कप्तानी करने जा रहे हैं.
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) की कप्तानी करने जा रहे हैं. शिखर को पिछले साल बांग्लादेश दौरे के बाद टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था, ऐसे में वह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके फिर से वापसी करना चाहेंगे. 37 साल के शिखर ने आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले 25 मार्च (शनिवार) को आजतक के शो सीधी बात में सुधीर चौधरी के साथ खास बात की.
इस दौरान शिखर धवन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात की. गौरतलब है सितंबर 2021 में शिखर धवन की निजी जिंदगी में भूचाल आ गया था, जब उनकी वाइफ आयशा मुखर्जी ने लगभग नौ साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया. फिलहाल दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. धवन ने कहा कि शादी के टूटने के लिए वो जिम्मेदार हैं और शादी के वक्त उन्हें इस फील्ड का पूरी तरह अंदाजा नहीं था.
क्लिक करें- 'मैं सेलेक्टर होता तो अपनी जगह शुभमन गिल को चुनता', करियर के बुरे दौर पर बोले शिखर धवन
शिखर धवन ने कहा, 'मैं फेल हुआ क्योंकि कोई भी इंसान जब निर्णय लेता है, तो आखिरी निर्णय उसी का होता है. मैं दूसरों पर उंगलियां उठाना पसंद नहीं करता. मैं फेल इसलिए हुआ क्योंकि मुझे उस फील्ड का अंदाजा नहीं था. क्रिकेट की जो बातें मैं आज कर रहा हूं, यही 20 साल पहले आप मुझसे पूछते तो इन सब बातों का पता नहीं रहता. ये सभी एक्सपीरियंस की बात है. पहले एक-दो साल इंसान के साथ बिताएं, देखें कि दोनों के संस्कार मैच करते हैं या नहीं.'
जब मुझे शादी करनी होगी तो...
शिखर धवन ने कहा, 'वो भी एक मैच ही था. फिलहाल मेरा तलाक का केस चल रहा है, इसके खत्म होने के बाद जब मुझे शादी करनी होगी तो मैं उस वक्त इस फील्ड में ज्यादा समझदार होउंगा कि मुझे किस तरह की पार्टनर चाहिए, जिसके साथ मैं जिंदगी निभा सकता हूं अगर मैं शादी करना चाहता हूं. जब मैं 26-27 साल का था और खेलता आ रहा था तो उस वक्त मेरे रिलेशनशिप नहीं थे, हालांकि मस्ती करते थे. जब मैं प्यार में पड़ा तो मैं रेड फ्लैग्स देख नहीं पाया, लेकिन अब अगर प्यार में पड़ूंगा तो उन रेड फ्लैग्स को देख सकता हूं. अगर रेड फ्लैग्स होगा तो मैं उससे बाहर आ जाउंगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









