
Shikhar Dhawan: 'शिखर धवन को मिले टीम में जगह, वो T20 का खलीफा', पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बयान
AajTak
शिखर धवन काफी समय से भारत की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं. धवन ने पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला, जिसमें उन्होंने टीम की कप्तानी की थी.
अनुभवी ओपनर शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब किंग्स के इस खिलाड़ी (PBKS) ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 88 रनों की पारी खेल दी. अपनी इस शानदार पारी के दौरान धवन ने आईपीएल में अपने छह हजार रन पूरे कर लिए.
मौजूदा सीजन में धवन की फॉर्म से क्रिकेट फैन्स एवं विश्लेषक काफी प्रभावित हैं. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने शिखर धवन को टी20 क्रिकेट का खलीफा बताया है. साथ ही, कैफ ने धवन को टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम में भी लेने की मांग की है.
मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया, 'धोनी थाला है, कोहली किंग है और शिखर? 6000 आईपीएल रन, दबाव में प्रदर्शन करना, वह टी20 का खलीफा हैं. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए. मुझसे मत पूछो कहां, अगर मैं चयनकर्ता होता, तो मैं आपको बताता.' धवन ने अब तक 200 आईपीएल मैचों में दो शतक और 46 अर्धशतकों की मदद से 6086 रन बनाए है.
कोहली के बाद धवन दूसरे खिलाड़ी
धवन आईपीएल में छह हजार रन बनाने वाले महज दूसरे बल्लेबाज हैं. इससे पहले विराट कोहली ही ऐसा कर पाए थे. विराट कोहली ने आईपीएल की 215 मुकाबलों में 36.58 की औसत से 6402 रन बनाए हैं. विराट कोहली के नाम एक ही सीजन में सबसे रन बनाने का भी रिकॉर्ड भी दर्ज है. आईपीएल 2016 में विराट कोहली ने चार शतकों की मदद से 973 रन बनाए थे.
2021 में खेला था आखिरी टी20 इंटरनेशनल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










