
Shattila Ekadashi 2023: कब है षटतिला एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व
AajTak
Shattila Ekadashi 2023: इस बार षटतिला एकादशी का व्रत 18 जनवरी 2023 को रखा जाएगा. षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है. षटतिला एकादशी के दिन तिल का दान करना सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की कथा सुनने का विधान भी बताया गया है. आइए जानते हैं षटतिला एकादशी का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व.
Shattila Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी का बेहद खास महत्व है. हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त भगवान विष्णु के लिए व्रत रखते हैं, उनके जीवन में कोई भी कष्ट और रोग नहीं रहता है. इस बार षटतिला एकादशी 18 जनवरी 2023, बुधवार को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु की कथा सुनने का विधान भी बताया गया है. षटतिला एकादशी के दिन तिल का इस्तेमाल करना सबसे शुभ माना जाता है.
षटतिला एकादशी शुभ मुहूर्त (Shattila Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
षटतिला एकादशी के शुभ मुहूर्त की शुरुआत 17 जनवरी 2023 को शाम 06 बजकर 05 मिनट पर होगी और इसका समापन 18 जनवरी 2023 शाम 04 बजकर 03 मिनट पर होगा. इसका पारण 19 जनवरी 2023 को सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 09 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. उदयातिथि के अनुसार, षटतिला एकादशी का व्रत 18 जनवरी 2023 को रखा जाएगा.
षटतिला एकादशी महत्व (Shattila Ekadashi 2023 Significance)
षटतिला एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन जो व्यक्ति भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करता है, उसे सभी पापों से मुक्ति मिलती है. षटतिला एकादशी के दिन तिल का दान करना सबसे शुभ माना जाता है. इसके अलावा जो कोई भी इंसान षटतिला एकादशी का व्रत करता है उनके घर में सुख शांति का वास होता है और ऐसे इंसान को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही इंसान को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है.
षटतिला एकादशी पूजन विधि (Shattila Ekadashi 2023 Pujan Vidhi)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










