
Shardiya Navratri 2025: नवरात्र में घर पर लगाएं ये शुभ पौधे, धन-धान्य में होगी वृद्धि
AajTak
Shardiya Navratri 2025: इस साल शारदीय नवरात्र की शुरूआत 22 सितंबर सो हो रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन काल के दौरान घर में कुछ शुभ पौधे लगाने अत्यंत शुभ माना गया है.
Shardiya Navratri 2025: सनातन धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व है. सालभर में चार नवरात्र मनाए जाते हैं- दो गुप्त नवरात्र, एक चैत्र नवरात्र और एक शारदीय नवरात्र. इनमें शारदीय नवरात्र सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलने वाले ये नौ दिन पूरी तरह माता रानी को समर्पित होते हैं. इस साल शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होंगे. मान्यता है कि भक्त अगर पूरे श्रद्धा भाव से व्रत, जप-तप और देवी की पूजा करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूर्ण होती हैं. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से नवरात्र का समय अत्यंत शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है. माना जाता है कि अगर नवरात्र के नौ दिनों के दौरान घर के आंगन या आसपास में कुछ विशेष पौधे लगाए जाएं तो मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में धन, और समृद्धि का वास होता है. आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में जिन्हें नवरात्र में लगाना शुभ माना गया है.
तुलसी का पौधा
तुलसी को हिंदू धर्म में अत्यंत पूजनीय स्थान प्राप्त है. धार्मिक मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है. नवरात्र के पावन अवसर पर घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है. इससे माता लक्ष्मी और मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. माना जाता है कि तुलसी लगाने से घर के वातावरण में सकारात्मकता बनी रहती है और परिवार में धन-दौलत की वृद्धि होती है.
शंखपुष्पी का पौधा
नवरात्र के दिनों में शंखपुष्पी का पौधा लगाना अत्यंत फलदायी माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शंखपुष्पी का पौधा घर में सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है. इसे लगाने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ता है और मानसिक शांति बनी रहती है. मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है.
केले का पौधा

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










