
Shane Warne Death: शेन वॉर्न के कमरे से मिला खून, थाईलैंड पुलिस बोली- अब पोस्टमॉर्टम पर नज़रें
AajTak
थाईलैंड में 52 साल के शेन वॉर्न का निधन हार्टअटैक की वजह से हुआ था. अब थाईलैंड पुलिस का कहना है कि शेन वॉर्न के कमरे से खून के निशान भी मिले हैं.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न की मौत के मामले में अहम अपडेट सामने आया है. थाईलैंड में 52 साल के शेन वॉर्न का निधन हार्टअटैक की वजह से हुआ था. अब थाईलैंड पुलिस का कहना है कि शेन वॉर्न के कमरे से खून मिला है.
शेन वॉर्न की मौत के बाद स्थानीय पुलिस ने बयान में कहा है कि जिस कमरे में शेन वॉर्न का शव था, वहां पर उसमें बड़ी मात्रा में खून मिला है. ये CPR की वजह से हुआ है, क्योंकि जिस वक्त CPR दिया जा रहा था तब शेन वॉर्न के मुंह से शायद खून निकला होगा.
थाईलैंड पुलिस के मुताबिक, शेन वॉर्न को जब हार्ट अटैक आया उससे पहले ही उनकी छाती में काफी दर्द हो रहा था. विला के कमरे में जब उन्हें पाया गया, तब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें CPR दिया और एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल ले जाया गया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










