
Shane Warne Birthday: शेन वॉर्न को याद कर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बोले- बहुत जल्दी चले गए दोस्त
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का पिछले साल 4 मार्च को हार्ट अटैक के चलते थाईलैंड में निधन हो गया था. अब उनके बर्थडे पर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह समेत कई लोगों ने उन्हें याद किया है. सचिन ने याद करते हुए कहा कि शेन वॉर्न जल्दी चले गए. उनकी यादें हमेशा संभालकर रखेंगे....
Shane Warne Birthday: ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का आज (13 सितंबर) जन्म दिन है. यह लीजेंड आज हमारे बीच मौजूद नहीं है, लेकिन दुनियाभर से उनके चाहने वाले उन्हें याद कर रहे हैं. इसी तरह सचिन तेंदुलकर भी वॉर्न को याद करते हुए भावुक हो गए.
दरअसल, शेन वॉर्न का पिछले साल 4 मार्च को हार्ट अटैक के चलते थाईलैंड में निधन हो गया था. 52 साल के वॉर्न के असामयिक निधन ने दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया था.
वॉर्न का 20 मार्च को अंतिम संस्कार हुआ था. इस दौरान कई दिग्गज क्रिकेटर मौजूद रहे थे. इनमें पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के अलावा एलन बॉर्डर, मार्क टेलर और मार्क वॉ जैसे कई लीजेंड शामिल रहे थे.
सचिन समेत कई लोगों ने वॉर्न को याद किया
सचिन ने लिखा, 'आपके जन्म दिन पर आप ही के बारे में सोच रहा था वॉर्नी!, बहुत जल्दी चले गए. आपके साथ मेरे कई यादगार पल रहे हैं. मैं इन्हें हमेशा संभालकर रखूंगा.' सचिन के अलावा भी दुनियाभर से कई चाहने वालों ने वॉर्न को याद किया. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की ओर से भी ट्वीट किया गया. उन्होंने विश करते हुए लिखा कि हम आपको याद कर रहे हैं.
Thinking of you on your birthday Warnie! Gone too soon. Had so many memorable moments with you. Will cherish them forever mate. pic.twitter.com/0a2xqtccNg

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










