
Shane Warne: 'फैंस हमारे घर जला देंगे, आप मैच हार जाइए', PAK कप्तान पर शेन वॉर्न का खुलासा
AajTak
शेन वॉर्न ने कहा कि 1994 में ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान दौरे पर थी. तब कराची टेस्ट से पहले तब पाकिस्तान के कप्तान सलीम मलिक ने वॉर्न और टिम मे को खराब गेंदबाजी करने के लिए पैसों का लालच दिया था...
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न की डॉक्यूमेंट्री Shane जल्द ही आने वाली है. इसमें वॉर्न ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. वॉर्न ने 28 साल पुराना एक खुलासा भी किया है, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट को जरूर शर्मिंदा किया होगा. दरअसल, वॉर्न ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलीम मलिक पर मैच फिक्स करने का ऑफर देने का आरोप लगाया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










