
Sandeep Lamichhane: रेप केस में ऐसे फंसा नेपाल टीम का पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने... बना चुका कई रिकॉर्ड
AajTak
संदीप लामिछाने को रेप केस में 10 साल की जेल हो सकती है. संदीप के नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड है. लामिछाने ने सिर्फ 42 मैचों में 100 विकेट के आंकड़े तक पहुंच गए थे.
Kathmandu court convicts Sandeep Lamichhane: नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने काफी मुश्किलों में हैं. संदीप को काठमांडू की एक अदालत ने रेप के मामले में दोषी ठहराया था. अब अगली सुनवाई में उनके खिलाफ सजा का ऐलान होगा. अगली सुनवाई 10 जनवरी को होनी है. 23 साल के संदीप नेपाल क्रिकेट का बड़ा चेहरा रहे हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी भाग ले चुके हैं.
संदीप को हो सकती है इतनी सजा
देखा जाए तो इस पूरे मामले में संदीप लामिछाने को 10 साल की जेल हो सकती है. उनके वकीलों ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे. वकील सविता भंडारी बराल ने काठमांडू जिला अदालत के फैसले पर निराशा प्रकट की. सविता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, 'हमें इस फैसले की उम्मीद नहीं थी, हम निराश हैं. हम निश्चित रूप से अपील करेंगे.'
Cricketer Lamichhane convicted of rape after 15 months of legal process Kathmandu Court will determine Lamichhane’s jail term after a hearing scheduled for January 10, registrar says.https://t.co/S98YRuMdAU — by @binodjourno
पिछले साल सितंबर में 17 साल की लड़की ने काठमांडू के एक पुलिस थाने में संदीप लामिछाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उस लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. जिस समय यह आरोप लगाया, तब संदीप वेस्टइंडीज में थे और कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में जमैका तल्लावाह के लिए खेल रहे थे. फिर जब गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ, तो संदीप को तुरंत देश लौटने का आदेश मिला था.
नेपाल पुलिस ने ली इंटरपोल की मदद

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










