
Sameer Wankhede के पिता ने Nawab Malik के खिलाफ दायर की थी याचिका, देखें कोर्ट ने क्या कहा
AajTak
कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के समीर वानखेड़े के खिलाफ किए गए ट्वीट दुर्भावना से प्रेरित हैं पर मलिक को वानखेड़े के खिलाफ बोलने, लिखने या ट्वीट करने से नहीं रोका जा सकता. बस वो जो कहें उसकी सत्यता जरूर परख लें. बॉम्बे हाईकोर्ट ने ये फैसला आज समीर वानखेड़े के पिता की याचिका पर दिया. समीर के पिता ध्यानदेव वानखेड़े ने मांग थी कि कोर्ट नवाब मलिक को उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ बोलने पर रोके लगाए. मुंबई के क्रूज ड्रग केस में शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक एनसीबी के जोनल हेड समीर वानखेड़े पर हमलावर हो गए. नवाब मलिक रोज वानखेड़े की कुंडली निकालकर बैठते और समीर के धर्म से लेकर नौकरी, शादी, बहन, पिता सबमें झोल निकालते. आखिरकार मलिक के हमलों से आहत होकर समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव वानखेड़े कोर्ट चले गए. उन्होंने मलिक पर सवा करोड़ का मानहानि का मुकदमा ठोंकते हुए कोर्ट से मांग की कि मलिक को उनके परिवार के खिलाफ लिखने बोलने, ट्वीट करने पर रोक लगाई जाए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










