
उत्तर भारत में जमा देने वाली सर्दी, मैदानी इलाकों में कोल्ड वेव और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जाने कल कैसा रहेगा मौसम
AajTak
उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है, जहां शुक्रवार को शीत लहर और तेज होने की संभावना है. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित कई राज्यों में 'सीवियर कोल्ड डे' की चेतावनी दी है. वहीं, पहाड़ों पर नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बर्फबारी की उम्मीद है.
उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. अब मौसम विभाग ने अगले दो दिन (शुक्रवार-शनिवार) पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी दी है. साथ ही आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावनाएं जताई हैं. विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि पहाड़ों पर नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बर्फबारी की उम्मीद है.
मौसम तक के संस्थापक और किसान तक के मौसम व्लॉगर देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर और मध्य भारत में भीषण शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा. विशेष रूप से उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कोल्ड वेव और भी गंभीर हो सकती है.
हिसार में 0.2 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. उधर हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. दिल्ली में हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाएं जमीन के करीब फंस गई हैं, जिससे पूरी राजधानी एक फ्रीजर में तब्दील हो गई है. आईएमडी ने 16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अत्यधिक ठंड की चेतावनी भी जारी की है. इन परिस्थितियों के कारण लंबे वक्त तक ठंड के संपर्क में रहने से फ्लू या नाक से खून बहने जैसी बीमारियों की संभावना बढ़ सकती है.इन इलाकों में घने कोहरे की संभावनाएं वहीं, अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घना कोहरा छाए रहने की संभावनाएं हैं. खासतौर पर 16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा रहने की संभावनाएं हैं, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें और एयरलाइंस/रेलवे से लगातार संपर्क में रहें.
पहाड़ाों पर बर्फबारी का अलर्ट
बताया जा रहा है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. देवेंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि 16 जनवरी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बर्फबारी की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग ने 16 जनवरी से इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है.
दिल्ली में फंसी ठंडी हवाएं उधर, दिल्ली में हिमालय से आने वाली ठंडी हवाएं जमीन पर आकर फंस रही हैं. सामान्यतः ये हवाएं ऊपर उठकर गर्म हो जाती हैं, लेकिन ऊपर गर्म हवा की एक परत बैठी हुई है जो ठंडी हवा को नीचे दबाए रख रही है. इसी वजह से ठंड और स्मॉग दोनों जमीन पर ही अटक गए हैं, जिससे दिल्ली फ्रीजर में तब्दील हो गई है. आईएमडी ने ये भी बताया है कि दक्षिण भारत में अभी भी मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा. बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद जैसे शहरों में ठंड का ज्यादा असर नहीं दिख रहा. अगले दो दिनों के अंदर इन दक्षिणी क्षेत्रों में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश के रुकने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








