
BMC चुनाव: कहीं वोटर लिस्ट से नाम गायब, कहीं बदले मतदान केंद्र... अव्यवस्थाओं के बीच मुंबईकरों ने डाला वोट
AajTak
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि स्याही सैनिटाइजर, एसीटोन या पानी से आसानी से मिटाई जा सकती है, जिससे फर्जी या दोबारा मतदान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.
करीब नौ साल बाद हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव में मतदान के दौरान भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं. गुरुवार को हुए मतदान में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने वोटर लिस्ट में नाम गायब होने, ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड में अंतर, तथा बिना सूचना मतदान केंद्र बदले जाने की शिकायतें कीं, जिससे कई जगहों पर भ्रम और देरी की स्थिति बनी रही.
मतदाताओं के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी समस्याओं की पुष्टि की. कई कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें जो मतदाता सूचियां दी गई थीं, उनमें फोटो बेहद धुंधले थे, जिससे पहचान सत्यापित करने में अधिक समय लगा.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी. कई मतदान केंद्रों पर न तो उन्हें मदद के लिए स्वयंसेवक मिले और न ही पर्याप्त दिशा-निर्देश. मतदान पर्चियों पर बूथ नंबर नहीं होने और संकेतक बोर्ड की कमी से बुजुर्ग मतदाता इधर-उधर भटकते नजर आए.
इस बीच, विपक्षी नेताओं ने मतदान में इस्तेमाल की गई अमिट स्याही की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि स्याही सैनिटाइजर, एसीटोन या पानी से आसानी से मिटाई जा सकती है, जिससे फर्जी या दोबारा मतदान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.
कुछ मतदाताओं ने यह भी शिकायत की कि मोबाइल फोन पर कोई आधिकारिक प्रतिबंध न होने के बावजूद पुलिस ने उन्हें फोन के साथ मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया. कई जगहों पर मोबाइल फोन प्रतिबंध से जुड़े पोस्टर भी लगाए गए थे.
ऑनलाइन ऐप और बूथ लिस्ट में अंतर

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








