
सीमा पर फिर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, पूंछ और सांबा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पूंछ और सांबा जिलों में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने से सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट मोड पर हैं. LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन मंडराने के बाद सुरक्षा बलों ने एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय कर दिया. इससे पहले राजौरी में भी संदिग्ध ड्रोन देखे गए थे, जिन्हें रोकने के लिए सेना ने फायरिंग की थी.
जम्मू-कश्मीर में सीमा पर एक बार फिर पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतें तेज कर दी हैं. पाकिस्तान की ओर से ड्रोन गतिविधियों की खबरों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. पूंछ और सांबा जिलों में भारत-पाक सीमा पर गुरुवार रात पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते हुए देखे गए, जिसके बाद सुरक्षा बलों को तत्काल एंटी-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (Anti-UAS) सक्रिय करना पड़ा. इसके साथ ही सीमा पर चौकसी और कड़ी कर दी गई है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन गतिविधि सबसे पहले पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास देखी गई. यहां सीमा चौकियों के आसपास एक ड्रोन को मंडराते हुए देखा गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत अपनी एंटी-ड्रोन प्रणाली को सक्रिय कर दिया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके.
सीमा पर फिर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन
इसी तरह, सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Border) के पास एक ड्रोन के देखे जाने की सूचना मिली है. सूत्रों ने बताया कि दोनों ही मामलों में ड्रोन भारतीय क्षेत्र के पास मंडराते नजर आए, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखी.
इन घटनाओं के बाद भारत-पाक सीमा पर तैनात सेना और अन्य सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके.
LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर दिखे ड्रोन

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








