
पतंगबाजी का ऐसा जुनून! लाखों रुपये में किराए पर ली गईं छतें..., पूरी रात रोशन रहा हैदराबाद का आसमान
AajTak
हैदराबाद की ओल्ड सिटी में रात के समय पतंगबाजी एक नए उत्सव के रूप में उभर रही है. गोशामहल और बेगमबाजार इलाके में हर रात हजारों लोग इस अनोखे नजारे का हिस्सा बन रहे हैं. बड़ी बात ये है कि इसके लिए लाखों रुपये में छतें किराए पर ली जा रही हैं.
तेलंगाना के हैदराबाद की ओल्ड सिटी में इन दिनों एक अनोखा और रंगीन नजारा देखने को मिल रहा है. मकर संक्रांति और अन्य मौकों तक सीमित रहने वाली पतंगबाजी अब रात के समय भी बड़े पैमाने पर की जा रही है. खासतौर पर गोशामहल और बेगमबाजार इलाके में यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जहां हर रात हजारों लोग पतंग उड़ाने के लिए जुट रहे हैं.
आसमान की ओर तेज लाइट्स
सूरज ढलते ही इस पूरे इलाके का दृश्य बदल जाता है. इमारतों और घरों की छतों पर तेज रोशनी की व्यवस्था की गई है, जो सीधे आसमान की ओर की जाती है ताकि पतंगें साफ दिखाई दें. अंधेरे आसमान में चमकती रोशनी के बीच रंग-बिरंगी पतंगें एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती हैं. यह नजारा न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि शहर के अन्य हिस्सों से आने वाले युवाओं और परिवारों को भी आकर्षित कर रहा है.
लाखों रुपये में किराए पर ली जा रही छतें
इस बढ़ते क्रेज का असर रियल एस्टेट पर भी साफ नजर आ रहा है. कई मकान मालिकों ने अपनी छतें रात की पतंगबाजी के लिए किराए पर दे दी हैं, जिनका किराया लाखों रुपये तक पहुंच गया है. छतें अब सिर्फ घर का हिस्सा नहीं रहीं, बल्कि मनोरंजन और उत्सव का प्रमुख केंद्र बन गई हैं.
त्योहार जैसा लाइट्स, खाना, म्यूजिक और वॉलंटीयर व्यवस्था

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









