
SA A Vs IND A: साउथ अफ्रीका में पहले दिन ही इंडिया-A की हालत खराब, विकेट को तरसे बॉलर
AajTak
भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच जारी मैच में टीम इंडिया बैकफुट पर है. पहले दिन साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने पहले ही दिन बड़ा स्कोर खड़ा किया और भारतीय बॉलर्स नाकाम साबित हुए.
SA A Vs IND A: भारतीय टीम को अगले महीने साउथ अफ्रीका का दौरा करना है. सीनियर टीम के मिशन से पहले भारत-ए की टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका में है. दोनों टीमों के बीच Bloemfontein में पहला टेस्ट खेला जा रहा है, जहां मैच के पहले ही दिन भारत-ए की टीम की हालत खस्ता होती हुई नज़र आई. इस मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका-ए टीम की बल्लेबाजी हुई, जहां 90 ओवर के खेल में टीम ने 343 का बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया. साउथ अफ्रीका-ए की ओर से दो शतक लगाए गए. टीम इंडिया को पहले ही ओवर में सफलता मिली थी, लेकिन उसके बाद भारतीय टीम मैच में वापसी ही नहीं कर पाई. साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान Pieter Malan ने नाबाद 157 रन बनाए हैं और Tony de Zorzi ने भी 117 रनों की पारी खेली. अभी कप्तान पीटर और जेसन स्मिथ (51) क्रीज़ पर हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में साउथ अफ्रीका-ए की टीम 343/3 पर थी. .@navdeepsaini96, Arzan Nagwaswalla and Umran Malik picked a wicket each while South Africa A scored 343/3 on Day 1 of the first #SAAvINDA 4-day game. 📸 📸: Cricket South Africa Here's the report 🔽https://t.co/LQZf1JXetN pic.twitter.com/15vqO3QUGK

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












