
Russia Ukraine war: रूस के मिलिट्री अड्डे में ब्लास्ट, एक की मौत, कई लोग घायल
AajTak
रूस के मिलिट्री अड्डे पर ब्लास्ट की खबर है. ब्लास्ट में एक जवान की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक, गुरुवार को रूस के खाबरोवस्क शहर में मिलिट्री अड्डे पर धमाका हुआ. धमाके में एक जवान की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
रूस के खाबरोवस्क शहर में मिलिट्री अड्डे पर धमाके की खबर है. धमाके में एक व्यक्ति की मौत की खबर है जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि गुरुवार रात मिलिट्री अड्डे पर धमाका हुआ. फिलहाल, धमाका किन कारणों से हुआ है, ये सामने नहीं आ पाया है.
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन की तरफ से उसपर हमला हुआ है, जिसमें एक रूसी नागरिक की मौत हो गई है, वहीं छह लोग जख्मी हैं. जख्मी लोगों में एक नाबालिग भी शामिल बताया गया है.
दावे के मुताबिक, यूक्रेन ने जो बम फेंके वे रूस के बेलगोरोड इलाके के Solokhi गांव में गिरे. Solokhi गांव में करीब 600 लोग रहते हैं. यह यूक्रेन की सीमा से करीब 11 किलोमीटर दूर है. फिलहाल रूसी नागरिकों को यहां से सुरक्षित जगह भेजा जा रहा है क्योंकि और हमले होने की आशंका है.
बता दें कि यूक्रेन से युद्ध के बीच पिछले हफ्ते भी रूस में दो बड़े धमाकों की खबर सामने आई थी. रूसी मीडिया के मुताबिक, रूस के बेलगोरोड में ये दो धमाके हुए. बेलगोरोड के गवर्नर ने इन धमाकों की पुष्टि की थी.
दरअसल, बेलगोरोड यूक्रेन की सीमा से लगा हुआ रूसी शहर है. यह खारकीव से मात्र 40 किमी दूर है. यूक्रेन से युद्ध के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रूस ने बेलगोरोड में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. हालांकि, इन सबके बीच बेलगोरोड में धमाकों की खबर सामने आई थी. हालांकि, इन धमाकों का यूक्रेन युद्ध से संबंध था या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी.
रूस ने किया था बेलगोरोड में हमले का दावा

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












