
Rule Change: LPG सिलेंडर सस्ता, ITR पर जुर्माना... आज से बदल गए ये 4 नियम
AajTak
आज से बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के चेक से भुगतान के नियम बदल जाएंगे. इसके अलावा कई और बदलाव आज से लागू हो रहे हैं, जिसका असर हम सभी पर पड़ेगा. आज से इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों को फाइन भी जमा करना होगा.
आज से अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है. एक अगस्त से कई चीजें बदल रही हैं. पैसों के लेन देन (Cash Transaction) से जुड़े नियम में बदलाव हो रहा है. साथ ही आज से इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने पर फाइन देना पड़ेगा. इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Price) में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. आज से बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के चेक से जुड़े नियम बदल जाएंगे.
रसोई गैस की कीमतें
देश में एलपीजी इस्तेमाल करने वालों को राहत मिली है,आज से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता हो गया है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है. इसके बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम 36 रुपये सस्ते हुए हैं. दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती के बाद ये 1976.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. पहले इसके दाम 2012.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे.
बता दें, हर महीने की एक तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की कीमते तय होती हैं. पिछले महीने भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें घटी थी. जबकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी.
बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया बड़ा बदलाव
आज से बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के चेक से भुगतान के नियम बदल जाएंगे. रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइंस का पालन करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने चेक से भुगतान के नियमों में बदलाव किया है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को सूचित कर दिया है कि एक अगस्त से पांच लाख रुपये या उससे अधिक के अमाउंट वाले चेक पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू हो जाएगा. इसके तहत चेक जारी करने वालों को चेक से जुड़ी जानकारी बैंक को SMS, नेट बैंकिंग या फिर मोबाइल ऐप से देनी होगी. इसके बाद ही चेक क्लीयर हो पाएगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










