
Rohit Sharma India vs Pakistan: 'रोहित भाई गले मिल लो..', PAK फैन की अपील पर भारतीय कप्तान ने किया ऐसा
AajTak
एशिया कप 2022 सीजन का पहला मैच आज (27 अगस्त) को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. अगले दिन रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. इसी के लिए दोनों टीमें प्रैक्टिस कर रही हैं. फैन्स भी काफी उत्साह में नजर आ रहे हैं...
Rohit Sharma India vs Pakistan: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने एक काम से हर किसी का दिल जीत लिया है. वह एशिया कप के लिए इन दिनों दुबई में हैं. उसी दौरान उन्होंने प्रैक्टिस के बाद मैदान से बाहर जाकर एक पाकिस्तानी फैन को कुछ अलग ही अंदाज में गले लगाया.
दरअसल, एशिया कप 2022 सीजन का पहला मैच आज (27 अगस्त) को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. अगले दिन रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच खेला जाएगा. इसी के लिए दोनों टीमें प्रैक्टिस कर रही हैं. फैन्स भी काफी उत्साह में नजर आ रहे हैं.
रोहित से मिलने ग्राउंड पहुंचे फैन्स
इसी दौरान कुछ फैन्स रोहित शर्मा से मिलने के लिए ग्राउंड पर पहुंच गए. स्टेडियम के बाहर रोहित शर्मा को देखकर एक फैन ने गले लगाने की ख्वाहिश जाहिर की. मगर बीच में तार फेंसिंग थी. इसी दौरान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया कि फैन्स का दिल जीत लिया.
अनोखे अंदाज में रोहित ने लगाया गले
रोहित शर्मा उन फैन्स के पास गए. सभी से हाथ मिलाया और जिस फैन ने गले लगाने की ख्वाहिश जाहिर की थी. उसे गले भी लगाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित और फैन के बीच तार फेंसिंग थी. ऐसे में फैन ने बाहर से ही कहा कि प्लीज आप यहीं से ऐसे ही गले मिल लीजिए. इस पर रोहित ने मुस्कुराते हुए तार फेंसिंग के रहते हुए भी फैन को गले लगाया. यानी क्रिकेटर और फैन को मिलने से तार फेंसिंग भी नहीं रोक सकी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










