
Rishabh Pant Commentary: ‘यार, ये लड़का क्या माहौल बना रहा है’, फिर शुरू हुई ऋषभ पंत की मजेदार कमेंट्री
AajTak
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जब बॉलिंग कर रहे थे, उस वक्त ऋषभ पंत विकेट के बिल्कुल पीछे ही खड़े थे. ऐसे में उनकी आवाज़ साफ आ रही थी.
Rishabh Pant Commentary: टीम इंडिया इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है. मंगलवार को जब टीम इंडिया बॉलिंग कर रही थी, तब साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने पहले मैच में अपना पैर जमा लिया. इसी बीच विकेट के पीछे एक बार फिर ऋषभ पंत की मज़ेदार कमेंट्री सुनने को मिली, जब उन्होंने ग्राउंड में माहौल को थोड़ा हल्का करने की कोशिश की. "Yaar ye ladka kya ball ghuma rha hai yaar!" Read this in Rishabh Pant's voice. Now, try and forget this. #SAvsIND pic.twitter.com/ObZj1YnAmv Pant: "Yaar ye ladka kya mahaul bana raha hai. No.25.( Pujara) Come on" 😂

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










