
Rishabh Pant: ‘हैलो, पंत कब खेल पाएंगे...?’, ऋषभ के लिए BCCI दफ्तर पहुंच रहे फोन, फैन्स का लगा तांता
AajTak
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद फैन्स काफी चिंतित हैं. कार एक्सीडेंट में ऋषभ को गंभीर चोटें लगी हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फैन्स मुंबई स्थित बीसीसीआई दफ्तर में लगातार ऋषभ का अपडेट मांग रहे हैं.
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार को उत्तराखंड में कार एक्सीडेंट हुआ. दिल्ली से रूड़की जाते हुए ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई थी. ऋषभ पंत को इस घटना में भारी चोट लगी है, वह अस्पताल में भर्ती हैं. टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का इस तरह गंभीर रूप से घायल होना हर क्रिकेट फैन के लिए चिंता की खबर है.
फैन्स बीते दिन से ही सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं, इतना ही नहीं मुंबई में स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के दफ्तर पर भी फैन्स का तांता लगा है और हर कोई ऋषभ पंत से जुड़ा अपडेट जानना चाहता है.
क्लिक करें: ऋषभ पंत का दिल्ली में होगा इलाज? जरूरी हुआ तो देहरादून से किया जा सकता है एयर लिफ्ट
अंग्रेज़ी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, बीसीसीआई के दफ्तर में लगातार फैन्स के फोन देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रहे है. यहां फैन्स जानना चाहते हैं कि ऋषभ पंत की तबीयत कैसी है, बीसीसीआई ऑफिस के बाहर भी लोग मौजूद हैं. यहां लोगों का एक ही सवाल है कि ऋषभ पंत कबतक ठीक होंगे, क्या वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ में खेल पाएंगे.
कुछ फैन्स बीसीसीआई दफ्तर से ऋषभ पंत का हेल्थ अपडेट मांग रहे हैं, तो वहीं कुछ अस्पताल का नाम पूछ रहे हैं ताकि वह खुद ऋषभ पंत से जाकर मिल सकें. बता दें कि ऋषभ पंत का एक्सीडेंट काफी बुरा हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं.
क्लिक करें: ऋषभ पंत को मौत के मुंह से बचाने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को मिला ये इनाम, बताई पूरी घटना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










