
Rishabh Pant: कब सुधरेंगे कप्तान ऋषभ पंत? बार-बार दोहरा रहे एक ही गलती
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तान ऋषभ पंत का खराब प्रदर्शन जारी है. राजकोट टी20 मैच में भी पंत 17 रन बनाकर पवेलियन चल दिए.
कप्तान ऋषभ पंत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ खराब प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार को राजकोट में खेले गए मुकाबले में पंत 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पंत को केशव महाराज ने ड्वेन प्रिटोरियस के हाथों कैच आउट कराया. पंत ऑफ-स्टंप के काफी बाहर फेंकी गई गेंद पर स्लैप शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन शॉट की टाइमिंग सही नहीं रही. खास बात यह है कि यदि पंत गेंद को छोड़ देते तो वह वाइड हो जाती.
एक समान गलती कब तक...
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सभी चार मुकाबलों में ऋषभ पंत के आउट होने का तरीका एक समान रहा है. चारों ही मैचों में साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने उन्हें ऑफ-स्टंप के काफी बाहर गेंद फेंकी, जिसपर वह अपना विकेट्स गंवा बैठे. पहले तीन मुकाबलों में पंत कवर रीजन में कैच थमा बैठे, वहीं राजकोट टी20 मैच में वह शॉर्ट थर्डमैन पर कैच आउट हुए.
पंत का शॉट सेलेक्शन हमेशा सवालों के दायरे में रहता है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भी वह कई मौकों पर घटिया शॉट खेलकर आउट हो चुके हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में भी ऋषभ पंत सेट होने के बाद कई मौकों पर खराब शॉट खेल अपना विकेट गंवाते दिखाई दिए थे.
शॉट चयन में करना होगा सुधार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










