
Rashid Khan, Asia Cup 2022: अफगानिस्तानी स्टार राशिद खान का T20 में तूफानी रिकॉर्ड, टॉप-10 विकेट टेकर में कोई भारतीय नहीं
AajTak
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया है. यदि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट देखें, तो टॉप-10 में कोई भी भारतीय नहीं है.
Rashid Khan, Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम ने मंगलवार (30 अगस्त) को शारजाह में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला, जिसमें 7 विकेट से जीत दर्ज की. इससे पहले अफगानिस्तान ने श्रीलंका को भी करारी शिकस्त दी थी.
इन दोनों मैचों को जीतने के साथ ही अफगानिस्तान टीम ने ग्रुप-4 स्टेज में जगह बना ली है. बांग्लादेश के खिलाफ जीत के दो हीरो रहे. यह स्टार स्पिनर राशिद खान और मुजीब उर रहमान हैं. दोनों ने 3-3 विकेट लिए. इसी के साथ राशिद खान ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
राशिद खान ने टीम साउदी को पीछे छोड़ा
राशिद खान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया है. राशिद ने अब तक 68 टी20 मैचों में 115 विकेट लिए हैं. जबकि टिम साउदी के नाम 95 टी20 मैचों में 114 विकेट हैं.
Unbelievable fight and an even better win! 💪 Super happy to contribute tonight, we keep going on!! 🇦🇫💙👊#BANvAFG #AsiaCup2022 #AsiaCup pic.twitter.com/IjxgtPsrGB
टी20 इंटरनेशनल: शाकिब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











