
Race for British PM: ऋषि सुनक के लिए अगले 5 दिन में 3 इम्तिहान... अब ये 5 नेता ब्रिटिश पीएम पद की रेस में
AajTak
भारतीय मूल की सुएला ब्रेवमैन को टोरी पार्टी के नेतृत्व की इस रेस के दूसरे चरण में सबसे कम वोट मिले और वे इस दौर से बाहर हो गईं. सबसे ज्यादा वोट ऋषि सुनक को मिले. सुनक को 101 वोट, पेनी मोर्डोंट दूसरे नंबर पर रहीं, उन्हें 83 वोट मिले. जबकि लिज ट्रस को 64, केमी बेडोनोच को 49 वोट और टॉम तुगेंदत को 32 वोट मिले.
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की रेस और भी रोचक होती जा रही है. भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता की रेस में एक और कदम बढ़ा लिया है. ऋषि सुनक ने गुरुवार को दूसरे राउंड की वोटिंग में भी जीत हासिल की है. इसी के साथ अब पीएम पद की रेस में सिर्फ 5 चेहरे रह गए हैं. वहीं, भारतीय मूल की सुएला ब्रेवमैन भी इस रेस से बाहर हो गई हैं. हालांकि, ऋषि सुनक के लिए राह आसान नहीं है, क्योंकि आने वाले 5 दिन में 3 और इम्तिहान बाकी हैं.
दूसरे दौर की वोटिंग में क्या हुआ?
भारतीय मूल की सुएला ब्रेवमैन को टोरी पार्टी के नेतृत्व की इस रेस में सबसे कम वोट मिले और वे इस दौर से बाहर हो गईं. सबसे ज्यादा वोट ऋषि सुनक को मिले. सुनक को 101 वोट, पेनी मोर्डोंट दूसरे नंबर पर रहीं, उन्हें 83 वोट मिले. जबकि लिज ट्रस को 64, केमी बेडोनोच को 49 वोट और टॉम तुगेंदत को 32 वोट मिले. अब आगे क्या?
ब्रिटेन की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद पार्टी नेता के चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं. अभी दो दौर की वोटिंग हुई है. कंजर्वेटिव पार्टी के पास 358 सांसद हैं. ये सांसद आगे की दौर की वोटिंग करेंगे. ये वोटिंग तब तक होगी, जब तक पार्टी के नेतृत्व के लिए दो उम्मीदवार न रह जाएं. यानी अब फिर आगे के चरणों की वोटिंग होगी, जिसमें सांसद बचे हुए उम्मीदवारों के लिए वोट करेंगे. ये वोटिंग सोमवार, मंगलवार और बुधवार को होगी. यानी अगले 5 दिन में 3 बार वोटिंग होगी. हर बार सबसे कम वोट पाने उम्मीदवार बाहर होते चले जाएंगे. उम्मीद है कि 21 जुलाई तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा. आखिरी फैसला कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य करेंगे
जब कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के लिए सिर्फ 2 उम्मीदवार रह जाएंगे, वे देशभर में जाकर कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों से वोट मांगेंगे. दरअसल, टोरी पार्टी सत्ताधारी है, इसलिए दोनों उम्मीदवारों में जो भी पार्टी का नेता बनेगा, वही देश का पीएम होगा और बोरिस जॉनसन की जगह लेगा. 5 सितंबर को कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटेन के पीएम का ऐलान किया जाएगा. बताया जा रहा है कि कंजर्वेटिव पार्टी के देशभर में 2 लाख कार्यकर्ता हैं. उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार के लिए 300,000 पाउंड खर्च कर सकता है. चुनाव प्रचार के दौरान कई इवेंट होंगे. उम्मीदवार जनता के सामने बहस करेंगे. टीवी डिबेट्स होगी. 15 जुलाई को भी एक डिबेट होनी है, इसमें सभी 5 उम्मीदवार हिस्सा लेंगे.
रेस में कौन सबसे आगे? ऋषि सुनक जहां दो चरणों की वोटिंग के बाद सबसे आगे चल रहे हैं. उन्हें कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद सबसे ज्यादा वोट कर रहे हैं. वहीं, माना जा रहा है कि उन्हें पेनी मोर्डोंट से कड़ी चुनौती मिल सकती है. दरअसल, कई सर्वे में कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया है. यहां तक की सट्टेबाजों की नजर में भी पेनी मोर्डोंट सबसे आगे हैं.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









