
Pradeep Mehra viral video: नोएडा के प्रदीप मेहरा के फैन हुए केविन पीटरसन और हरभजन, लिखा- What A Guy…
AajTak
नोएडा में रहने वाले 19 साल के प्रदीप मेहरा अब एक इंटरनेट संसेशन बन चुके हैं. उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद दुनियाभर से उनके लिए कमेंट्स आ रहे हैं. इनमें अब कई क्रिकेटर्स का नाम भी जुड़ा है.
सोशल मीडिया की ताकत है कि वह चंद घंटों में किसी को भी फर्श से अर्श और अर्श से फर्श पर ला सकता है. सोशल मीडिया के दम पर कई लोगों की किस्मत पलटी है और इसी का एक ताज़ा उदाहरण नोएडा में काम करने वाले प्रदीप मेहरा हैं. फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने प्रदीप मेहरा की एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह रात को अपना काम निपटाने के बाद घर दौड़ लगाते जा रहे हैं. (Pradeep Mehra running video) इसी वीडियो ने प्रदीप मेहरा को स्टार बना दिया और हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है. अब उनके चाहने वालों में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी शामिल हो गए हैं. सोमवार को केविन पीटरसन ने प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra) के वीडियो को रिट्वीट किया और उनकी तारीफ में लिखा कि ये वीडियो आपकी सोमवार की सुबह बेहतर बना देगी. क्या लड़का है. केविन पीटरसन के अलावा हरभजन सिंह ने भी प्रदीप मेहरा की तारीफ की.
This will make your Monday morning! What A Guy! 🤍🙏🏽 https://t.co/RLknfAsCKE
हरभजन सिंह ने लिखा कि चैम्पियंस इसी तरह बनते हैं, फिर चाहे वो स्पोर्टस फील्ड पर हो या फिर ज़िंदगी में. वह एक विजेता ही साबित होगा.
एक वीडियो ने प्रदीप मेहरा को बनाया स्टार दरअसल, फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने जिस प्रदीप मेहरा का वीडियो बनाया वह 19 साल का है. जो नोएडा में मैकडॉनल्ड के एक आउटलेट में काम करता है. देर रात को शिफ्ट खत्म होने के बाद प्रदीप दौड़कर ही अपने घर जाता है, क्योंकि वह आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा है. प्रदीप मेहरा का कहना है कि शिफ्ट की वजह से प्रैक्टिस का वक्त नहीं मिलता है, ऐसे में वह रात को दौड़कर घर जाता है. ताकि तैयारी भी चलती रही. ये वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ है और रातो-रात लाखों लोगों ने इसे देख लिया है. देश हो या विदेश के स्टार, हर कोई प्रदीप मेहरा की तारीफ में ट्वीट कर रहा है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










